नितिन नबीन की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर के बहाने भाजपा ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 वाराणसी रिपोर्ट : विजय कुमार वाराणसी । रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के समापन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भरने लगा। सभा स्थल को भाजपा के झंडों, बैनरों और स्वागत होर्डिंग से सजाया गया था। मंच के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर मौजूद रहे। 50 हजार लोगों की भागीदारी का रखा गया लक्ष्य भाजपा की ओर से इस जनसभा में करीब 50 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया था। कार्यक्...