अब घर बैठे नहीं बनेगी आबकारी जांच रिपोर्ट, मौके से भेजनी होगी तस्वीर जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 वाराणसी | विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी । आबकारी विभाग ने दुकानों की जांच व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए नई तकनीकी प्रणाली शुरू की है। अब आबकारी निरीक्षक दुकान पर पहुंचकर ही जांच रिपोर्ट तैयार कर सकेंगे। दुकान पर पहुंचते ही निरीक्षक को अपनी तस्वीर खींचकर भेजनी होगी। तस्वीर उपग्रह स्थान प्रणाली (जीपीएस) से जुड़ी होगी, जिससे मौके पर निरीक्षक की मौजूदगी की पुष्टि हो सकेगी। विभाग ने ‘आबकारी खुफिया एवं अनुपालन सुविधा प्रणाली’ नाम से नया अनुप्रयोग तैयार किया है। इसके तहत दुकान पर निर्धारित दाम सूची न लगी होने, भंडार में गड़बड़ी, साफ-सफाई में कमी सहित अन्य अनियमितताएं मिलने पर निरीक्षक को मौके से ही तस्वीर भेजनी होगी। एक बार रिपोर्ट भेजे जाने के बाद उसमें बदलाव या उसे मिटाने की सुविधा नहीं होगी। रिपोर्ट को लखनऊ स्थित मुख्यालय से भी देखा जा सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता बढ़ेगी। शिकायतों के बाद लागू हुई नई व्यवस्था विभागीय अधिकारियों के अनुसार दुकानों की ज...