भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार, अफवाहों से रहें सावधान: डीएम देवरिया । आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, संभ्रांत नागरिक एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की भावना के साथ मनाएं। किसी भी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विश्वास न करें। संदिग्ध अथवा भ्रामक सूचना मिलने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की गई। करीब 3500 दुर्गा पूजा पंडालों में रहेगी विशेष व्यवस्था जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में करीब 3500 दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे। पंडाल समितियों को समय से अनुमति लेने और निर्धारित नियमों का प...