सहारनपुर में 4.16 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार ब्यूरो चीफ: सचिन तनेजा सहारनपुर जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 सहारनपुर । जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये की नकदी भी बरामद की है। गढ़ीपुख्ता रोड पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई पुलिस के अनुसार, थाना तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम गढ़ीपुख्ता रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब पुत्र साजिद, निवासी तितरवाड़ा, थाना कैराना, जनपद शामली, तथा आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र रियासत, निवासी नवाजपुर, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में बरेली से स्मैक लाने की बात आई सामने पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आ...