संदेश

#BetulNews #JanJanKiAwaazNews24 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
  चिचोली आर्य समाज के अध्यक्ष बने हर्षित आर्य, आर्यवीर दल के अध्यक्ष अभिनव आर्य गुरुकुल निर्माण समिति की जिम्मेदारी सचिन आर्य को सौंपी गई बैतूल। जिले के चिचोली नगर स्थित श्रद्धानंद आर्य समाज भवन, बाजार चौक में आर्य समाज के पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सदस्यों, नगरवासियों एवं गणमान्य नागरिकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आर्य समाज की आगामी गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने तथा गुरुकुल निर्माण की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम आर्य समाज के पूर्व अध्यक्ष रोहित आर्य द्वारा संस्था के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात आर्य समाज द्वारा गुरुकुल निर्माण किए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई तथा निर्माण कार्य की आगामी रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आर्य समाज की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे। इसके पश्चात सर्वसम्मति से हर्षित कमलेश आर्य को श्रद्धानंद आर्य स...
चित्र
  कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस पर रतनपुर विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम बैतूल/चिचोली। संवाददाता राजेन्द्र प्रसाद यादव। जन जन की आवाज न्यूज़ 24 बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर में कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मटकी फोड़, डांस प्रतियोगिता, चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांध दिया। डांस प्रतियोगिता में प्रार्थना एवं अक्षरा ने भाग लेकर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उत्साह और रचनात्मकता देखने को मिली। वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी बालक-बालिकाओं ने अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उ...
चित्र
  बैतूल: ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत में प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! मकान बने नहीं और निकल गई पूरी राशि, सरपंच की भूमिका पर उठे सवाल ​ दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड — 'जन जन की आवाज न्यूज़ 24 ' ​ बैतूल : जनपद पंचायत शाहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताओं और कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत क्षेत्र में कई हितग्राहियों के आवास मौके पर पूर्ण रूप से बने ही नहीं हैं, इसके बावजूद योजना की पूरी राशि का आहरण कर लिया गया है। ​ गरीबों के हक पर डाका और अधूरे पड़े आवास: ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मूल उद्देश्य देश और प्रदेश के गरीब एवं बेसहारा परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। लेकिन ढुमका रैय्यत पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर बिना निर्माण कार्य पूरा किए ही सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है। यदि बिना नींव या दीवारें खड़े किए ही पूरी राशि निकाल ली गई है, तो यह एक बहुत बड़ा प्रशासनिक और वित्तीय घोटाला है, जो उच्चस्तरी...
चित्र
  चिचोली क्षेत्र में गांव-गांव खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड जन जन की आवाज न्यूज़ 24  चिचोली । बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों द्वारा गांव-गांव जाकर खुलेआम शराब का विक्रय किया जा रहा है, जिससे गांवों का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, कई गांवों में शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शराब का विक्रय केवल अधिकृत दुकानों तक सीमित है, तो गांवों में पहुंचकर शराब बेचने की गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं, इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। इस मामले को लेकर आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग से मांग की है कि चिचोली क्षेत्र के गांवों में शराब बिक्री की शिकायतों की गंभीरता से जांच कराई जाए तथा यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ ...
चित्र
  शिक्षक एक दीपक की तरह होता है, स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है माध्यमिक शाला आलमपुर में मनाया गया शिक्षक दिवस आलमपुर, 5 सितंबर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शासकीय विद्यालय माध्यमिक शाला आलमपुर में शिक्षक दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डोमा सिंह कुमरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर डोमा सिंह कुमरे ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनके सम्मान के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। पालकों से की अपील डोमा सिंह कुमरे ने पालकों को जागरूक करते हुए कहा कि वे बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, उनके गृहकार्य की जांच करें और मोबाइल के अधिक उपयोग से बचाएं। पालक और शिक्षक मिलकर ही बच्चे का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक श्री प्रदीप मिश्रा , श्री बद्री प्रसाद दामडे ,...
चित्र
  गंभीर अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने वाली आठनेर पुलिस टीम को मिला इनाम दुर्गेश यादव, मध्यप्रदेश हेड |  जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल । गंभीर अपराधों में फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति बरामद करने के लिए बैतूल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना आठनेर पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना आठनेर के अपराध क्रमांक 219/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के मामले में दिनांक 20 अगस्त 2026 को फरियादी गुलशन पिता दयाराम अमरुते, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुसली, थाना आठनेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार वह आठनेर के साप्ताहिक बाजार में राम मंदिर के पास सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति सब्जी खरीदने के बहाने उसके पास आया और धक्का देकर उसकी शर्ट की जेब में रखे 6,800 रुपये नकद निकालकर भागने लगा। फरियादी ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सानू चौहान, ...
चित्र
  यादव समाज का नाम रोशन कर रहे भीमपुर के बद्री प्रसाद यादव के दोनों बेटे डॉ. दिशांत यादव और डॉ. नयन यादव ने हासिल की एमडी जनरल मेडिसिन की डिग्री, समाज ने किया सम्मानित दुर्गेश यादव | मध्यप्रदेश हेड जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल/भीमपुर । बैतूल जिले के भीमपुर निवासी बद्री प्रसाद यादव के दोनों बेटों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से परिवार के साथ-साथ जिले एवं यादव समाज का नाम रोशन किया है। दोनों भाइयों ने शासकीय गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल से एमडी जनरल मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. दिशांत यादव वर्तमान में जिला अस्पताल बैतूल में एमडी जनरल मेडिसिन के रूप में पदस्थ हैं। वहीं उनके भाई डॉ. नयन यादव ने भी चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों भाइयों की सफलता को यादव समाज के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर किया सम्मान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर चिचोली में यादव समाज द्वारा डॉ. दिशांत यादव का सम्मान किया गया। इस दौरान श्री कांतिलाल यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला यादव समाज अध्यक्ष, सहित समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्...
चित्र
  बैतूल पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना प्रभारियों में किया फेरबदल, बोरदेही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी को रक्षित केंद्र भेजा दुर्गेश यादव | मध्यप्रदेश हेड जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने तीन थाना प्रभारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार बोरदेही थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी को थाना प्रभारी के पद से हटाकर रक्षित केंद्र बैतूल भेजा गया है। वहीं साईखेड़ा थाना प्रभारी भैय्यालाल उईके को नई जिम्मेदारी देते हुए बोरदेही थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अंजना मालवीय , जो महिला सेल में पदस्थ थीं, उन्हें साईखेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। पुलिस अधीक्षक क...
चित्र
  चिचोली में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सर्व यादव समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा बैतूल/चिचोली। सुरेन्द्र बावने  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली नगर एवं क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। रिमझिम बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय सर्व यादव समाज के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण एवं भोलेनाथ की आकर्षक चलित झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गोंडूमंडाई स्थित सिंगाजी मंदिर से तपश्री खेल मैदान तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में यादव समाज के बंधु एवं श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे और बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। तपश्री खेल मैदान...
चित्र
  टूटी पुलिया पर हो रही लीपापोती! कलेक्टर महोदय जनपद पंचायत शाहपुर की कार्यप्रणाली पर दें विशेष ध्यान बैतूल/शाहपुर । जनपद पंचायत शाहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत में आंगनबाड़ी के पास स्थित पुलिया के निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले से क्षतिग्रस्त पुलिया का स्थायी पुनर्निर्माण कराने के बजाय उसी टूटी पुलिया पर लीपापोती कर काम चलाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम पंचायत ढुमका रैय्यत के पंच जीवन परते ने जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों, सरपंच एवं सचिव की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिया का निर्माण निर्धारित स्टिमेट एवं तकनीकी मापदंडों के अनुसार नहीं कराया गया , जिसके चलते पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। पंच जीवन परते का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदारी व्यवस्था के चलते गुणवत्ता से समझौता किया गया। उनका कहना है कि पुलिया की वास्तविक स्थिति को देखते हुए उसका पुनर्निर्माण आवश्यक है, लेकिन इसके बजाय क्षतिग्रस्त हिस्से पर ही मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिया...
चित्र
  चिचोली चलो: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा चिचोली । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर चिचोली में यादव समाज की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजकों की ओर से “चिचोली चलो, चिचोली चलो” का आह्वान करते हुए जिलेभर के यादव समाज सहित सभी धर्मप्रेमी नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आराधना, जयघोष और धार्मिक उत्सव के माध्यम से जन्माष्टमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंडाई घाट सिंगाजी मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा कार्यक्रम 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 11 बजे मंडाई घाट स्थित सिंगाजी मंदिर, चिचोली से प्रारंभ होगा। यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिंगाजी मंदिर श्री तपश्री स्टेडियम, चिचोली पहुंचेगी। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम एवं प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन किया जा...
चित्र
  चिचोली में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां “श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्ति, संस्कृति और उल्लास का अद्भुत संगम है”—नपाध्यक्ष वर्षा मालवीय चिचोली। तहसील मुख्यालय चिचोली की सीमा से लगे ग्राम सोनपुर स्थित अशासकीय शैक्षणिक संस्था गुरुसाहब पब्लिक स्कूल एवं चिचोली के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 के लिए रिपोर्टर अकरम खान पटेल, चिचोली की रिपोर्ट। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने डांस, नृत्य, गीत-संगीत सहित अनेक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मटकी फोड़ समारोह रहा आकर्षण का केंद्र जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली बच्चों एवं छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मटकी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।...
चित्र
  चिचोली में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी, निकलेगी भव्य झांकी एवं रैली चिचोली। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चिचोली शहर में सर्व यादव समाज द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के मौके पर विशाल झांकी एवं पैदल रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंडई घाट से शुरू होगी भव्य रैली कार्यक्रम के तहत भगवान श्री कृष्ण की विशाल झांकी के साथ भव्य पैदल रैली मंडई घाट से प्रारंभ होकर बाजार चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए आजाद ग्राउंड पहुंचेगी। रैली में डीजे, गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार रैली में वृंदावन से आए विशेष कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण से संबंधित मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। आजाद ग्राउंड में होगी पूजा-अर्चना और आरती रैली के आजाद ग्राउंड पहुंचने के बाद भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन यादव समाज की ओर से किया जाएगा। आयोजकों क...