देवरिया: बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान, विभाग से स्थायी समाधान की मांग
हरिकेश गुप्ता, भारतीय किसान मजदूर जन सेवा के पूर्वांचल प्रभारी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र की समस्या को सामने रखा है।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा घोरिया फील्ड और उसके आसपास के गांवों के लोग आए दिन बिजली की समस्याओं से परेशान हैं। कहीं बिजली का तार टूट जाता है, तो कहीं तार गिर जाता है। कभी बिजली आती है तो कभी चली जाती है। वहीं कई बार हाई वोल्टेज की समस्या भी सामने आती है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें सामने आने के बावजूद विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
हरिकेश गुप्ता ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर जर्जर तारों को बदलवाया जाए और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि ग्राम सभा और आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिल सके।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें