रामपुर में सपा-INDIA गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनसमस्याओं और 2027 की रणनीति पर मंथन जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट 15 दिन में कूड़ा नहीं उठा तो आंदोलन की चेतावनी, एम्स स्तर के अस्पताल और रोजगार के लिए बड़े संस्थान की मांग रामपुर । समाजवादी पार्टी कार्यालय रामपुर में समाजवादी पार्टी एवं INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जनहित के मुद्दों, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, संवैधानिक अधिकारों, कथित वोट अधिकारों से जुड़े सवालों तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर शहर से कूड़ा और गंदगी नहीं हटाई गई, तो गठबंधन जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठा सांसद नदवी ने रामपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों और सर्जनों की क...