मरदह पहुंचा वायरल ट्रक, देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़ यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस के छूटे पसीने, सोशल मीडिया पर छाया ट्रक मरदह (गाजीपुर)। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा भारी-भरकम ट्रक बुधवार को बिरनो थाना क्षेत्र के डांडीकला टोल प्लाजा को पार कर मरदह की ओर पहुंचा। ट्रक को देखने के लिए रास्ते में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। लोगों में इस ट्रक को लेकर इतना उत्साह देखने को मिला कि गांवों से लोग सड़क किनारे पहुंचकर घंटों इसके आने का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान मोबाइल से फोटो, वीडियो और रील बनाने की भी होड़ लगी रही। जानकारी के अनुसार, ट्रक डांडीकला टोल प्लाजा के किनारे की लेन को तोड़कर बनाए गए वैकल्पिक रास्ते से होकर टोल प्लाजा को पार कर सुबह मरदह की तरफ बढ़ा। इसके बाद ट्रक को मरदह से मऊ की ओर जाने वाले वाराणसी-गोरखपुर मार्ग से आगे बढ़ना है। मरदह के हैदरगंज गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दो ओवरब्रिज ट्रक के रास्ते में पड़ रहे हैं। भारी वाहन को निकालने के लिए ओवरब्रिज के नीचे सड़क को तोड़कर गिट्टी और मिट्टी डालकर रास्ता तैयार किया गया है। ट्रक के पहुंचने...