आठनेर। थाना आठनेर पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए
मंदिरों में चोरी का खुलासा, बाल अपचारी से मशरूका बरामद; साप्ताहिक बाजार में आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार रिपोर्ट—दुर्गेश यादव जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल/आठनेर। थाना आठनेर पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी से चोरी का मशरूका बरामद किया है। वहीं साप्ताहिक बाजार में चोरी करते एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की कई घटनाओं के निराकरण का दावा किया गया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बैतूल जिले में चोरी, लूट, डकैती, चैन स्नेचिंग एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के निर्देशन में थाना आठनेर पुलिस ने कार्रवाई की। मंदिरों की दानपेटियों से चोरी थाना आठनेर क्षेत्र के ग्राम गुनखेड़ के मंदिर, नाग मंदिर आठनेर एवं शिव मंदिर आठनेर की दानपेटियों से 10 एवं 1...