SIR को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल देवरिया के राघवनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खोजी रिपोर्ट से चुनाव आयोग के भीतर SIR को लेकर उठाई गई आपत्तियों का मामला सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने विभिन्न निर्णयों को लेकर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विशेष रूप से नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 में किए गए बदलाव और मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण में SIR से संबंधित अतिरिक्त जानकारी मांगे जान...