रामपुर में अल्पसंख्यक सम्मेलन में पहुंचे RLD प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान, मीडिया से की खास बातचीत जन जन की आवाज न्यूज़ 24 लोकेशन: रामपुर ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा रामपुर में आयोजित अल्पसंख्यक सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने शिरकत की। सम्मेलन के दौरान उन्होंने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा समाज के लोगों के बीच सक्रिय रूप से काम करने की अपील की। सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलनवाज खान ने मीडिया से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के संगठन, अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक तैयारियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लोगो...