वाराणसी में मिशन शक्ति की 200 महिला पुलिसकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण वाराणसी : पुलिस आयुक्त के नेतृत्व और अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नम्रिता श्रीवास्तव की देखरेख में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस विभाग और पीरामल संस्थान के साझा प्रयास से आयोजित इस प्रशिक्षण में आयुक्तालय के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों में तैनात 200 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाना था। इस दौरान उन्हें मन को शांत रखने, ध्यान लगाने, एकाग्रता बढ़ाने, तनाव को संभालने, आत्म-जागरूकता और भावनाओं पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ दया, सहानुभूति और नागरिकों से बेहतर संवाद करने का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समूह चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास, अनुभव साझा करने और ध्यान सत्रों के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने सीखा कि कठिन परिस्थितियों में खुद को कैसे संभालना है और लोगों के साथ मानवीय व्यवहार कैसे करना है। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्...