2027 के चुनाव की तैयारियां शुरू, डीएम और एसएसपी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया निरीक्षण
रिपोर्टर जितेंद्र कुमार
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आगामी 2027 के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में फिरोजाबाद के जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लंग्हैं ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वेयरहाउस पर पर्याप्त पुलिस बल, मेटल डिटेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं FLC कार्य को ध्यान में रखते हुए वेयरहाउस में साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था तथा पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं देखरेख में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर में आवश्यक बैरिकेडिंग कराने तथा कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने आगामी चुनाव को लेकर EVM/VVPAT की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने पर जोर दिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें