संदेश

Uttar Pradesh मिर्जामुराद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
नशा, बाल विवाह और भ्रूण हत्या के खिलाफ बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, मांगा बराबरी का हक मिर्जामुराद, वाराणसी । आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को बेनीपुर में बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेनीपुर, नागेपुर, करधना, गणेशपुर, कुंडरिया और आसपास के गांवों से आईं सैकड़ों किशोरियों ने नशा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली बेनीपुर पंचायत भवन से शुरू होकर बेनीपुर बाजार तक पहुंची। इसमें शामिल बालिकाओं ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘बाल विवाह बंद करो’, ‘भ्रूण हत्या बंद करो’, ‘तिलक-दहेज बंद करो’ और ‘शराब की बिक्री पर रोक लगाओ’ जैसे नारे लगाकर समाज को जागरूक किया। रैली में शामिल बालिकाओं ने प्रधानमंत्री से उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री पर रोक लगाने तथा दहेज के लोभियों और कन्या भ्रूण हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम बालिकाओं ने भी भाग लिया। बालिका महोत्सव में नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया संदेश रैली के बाद बेनीपुर पंचायत भवन में संचालित आशा सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र प...