व्यापार मंडल ने किया पौधरोपण, लोगों को पौधे लगाने का दिया संदेश सिंधोरा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर व्यापार मंडल फूलपुर के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान माना गया है, क्योंकि पेड़ हमें बिना किसी स्वार्थ के ऑक्सीजन, छाया और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा किसी अन्य पावन अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष...