*हर्ष भुसारी ने जीतू पटवारी की संबंधित अधिकारी की दूरभाष पर बात करवाई, उसके बाद अतिक्रमण कार्रवाई पर लगी रोक* त्योहार के पहले कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश, कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध जन जन की आवाज न्यूज़ चैनल 24 संवाददाता राजेंद्र प्रसाद यादव चिचोली चिचोली । रक्षाबंधन पर्व से ठीक पहले चिचोली के नवीन बस स्टैंड परिसर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को हंगामे की स्थिति बन गई। नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद व्यापारियों ने विरोध जताया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस नेता हर्ष भुसारी ने मौके से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी दी। हर्ष भुसारी ने बताया कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के ठीक पहले वर्षों से दुकान संचालित कर रहे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने मांग की कि प्रशासन पहले व्यापारियों से चर्चा करे और उचित व्यवस्था क...