🚨 बैतूल में बेलगाम कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल
बैतूल। खेड़ी सावलीगढ़–परतवाड़ा मार्ग पर गंगा कुंड स्थित हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार और कथित लापरवाही से चल रही अल्टो कार ने होंडा मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अल्टो कार क्रमांक MH 31 CN 6529 तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान कार ने होंडा मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया।
वहीं, सूचना मिलने के बाद खेड़ी पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अल्टो कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बैतूल से सुरेन्द्र बावने, रिपोर्टर
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें