यूपीआई पर एमडीआर लगाने के विरोध में व्यापारियों का विशाल धरना-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन रामपुर। यूपीआई (UPI) से होने वाले भुगतान पर एमडीआर (MDR) शुल्क लगाने के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को मंजूर चौक, पान दरीबा में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लेकर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। धरना-प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर कहा कि यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। व्यापारियों का कहना था कि इस तरह का शुल्क छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो व्यापार मंडल के आह्वान पर यूपीआई भुगतान के बहिष्कार सहित आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। तीन घंटे तक गूंजते रहे विरोध के नारे मंजूर चौक, पान दरीबा में करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान व्यापारियों ने व्यापारी एकता और एमडीआर के विरोध म...