सेवा संकल्प अभियान के तहत चिकित्सालय चिचोली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित चिचोली । स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को चिकित्सालय चिचोली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन एवं हितग्राहियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविरों के साथ रक्तदान कैंप सहित विभिन्न स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। चिकित्सालय चिचोली में आयोजित शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आवलेकर, अमन आवलेकर, मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता, डॉ. राहुल आर्य, शुभम सवाई, नाना राठौर, पुनीत राठौर, हर्षित आर्य, उमंग आर्य सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का न...