कुड़वा स्टेट के पूर्वजों का 1799 के युद्ध में रहा अहम योगदान
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 कुशीनगर मल्लूडीहा (कुशीनगर)। कुड़वा स्टेट के इतिहास और उसके पूर्वजों के योगदान की चर्चा आज भी क्षेत्र में होती है। उपलब्ध ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार वर्ष 1799 में पट्टापुर रानी के युद्ध में अंग्रेजों के विरुद्ध कुड़वा स्टेट के पूर्वजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस संघर्ष में तत्कालीन जागीर के सैनिकों और प्रजा ने जागीरदार के स्वामित्व की रक्षा के लिए मिलकर प्रतिरोध किया था। बताया जाता है कि शुरुआती दौर में कुड़वा स्टेट परिवार के पूर्वज बसगांव जागीर से जुड़े रहे। सत्रहवीं शताब्दी में बसगांव जागीर की परंपरा के दलीप नारायण सिंह और बाबू हनुमान सिंह के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों की भी क्षेत्र में चर्चा रही है। ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार 1799 के युद्ध में समकालीन जागीर के सैनिकों और प्रजा ने मिलकर संघर्ष किया। इस दौरान कुड़वा स्टेट परिवार के कुंवर हरि सिंह और कुंवर रघुनाथ सिंह ने वीरता दिखाई। संघर्ष के परिणामस्वरूप सैनिकों और प्रजा के कड़े प्रतिरोध से बसगांव जागीर की विजय हुई। कुड़वा स्टेट परिवार के कुंवर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “हमारे पुरखों का योगद...