शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन अलंकरण-2026’ से सम्मानित हुए चार कुलपति विजय कुमार जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वाराणसी वाराणसी । शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब वाराणसी ने चार प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों के कुलपतियों को ‘सर्वपल्ली राधाकृष्णन अलंकरण-2026’ से सम्मानित किया। क्लब के पदाधिकारी कुलपतियों के कार्यालय और आवास पर पहुंचे और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की गुरुजनों के द्वार पर जाकर सम्मान करने की परंपरा को आगे बढ़ाया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार चतुर्वेदी तथा तिब्बतन उच्च शिक्षा संस्थान के कुलपति भिक्षु प्रो. (डॉ.) वंगछुग दोर्जे नेगी को रोली-अक्षत तिलक, साफा-पगड़ी, अंगवस्त्रम, पुष्पमाला, मिष्ठान एवं स्मृति-उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने का आह्वान किया। प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने संस...