प्रियांशुराज यादव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी होगी मजबूत: रणवीर यादव देवरिया में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दी बधाई देवरिया, 13 अक्टूबर 2026। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रियांशुराज यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें बधाई दी। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रियांशुराज यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से जनपद के समाजवादी कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन प्रियांशुराज यादव के सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है। रणवीर यादव ने विश्वास जताया कि प्रियांशुराज यादव को मिली इस न...