संदेश

वराणसी न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
जैतपुरा थाने में विधि-विधान से हुआ बाल गोपाल का पूजन नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... से गूंजा थाना परिसर वाराणसी । जैतपुरा थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को फूल-मालाओं, चमेली व अशोक के पत्तों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था।  थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान से गौरी-गणेश पूजन के बाद बाल गोपाल का पूजन-अर्चन किया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा थाना परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। आरती के बाद भगवान को माखन-मिश्री, फल और अन्य भोग अर्पित किए गए। इस दौरान राम नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन हुआ।  थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने ‘तेरे चरणों में आके मैं धन्य हो गया हूं’ समेत कई कृष्ण भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में हेड ...

नीलू मिश्रा बनीं रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी की नई अध्यक्ष, नवीन सेठ व आदित्य दुबे ने भी संभाली जिम्मेदारी

चित्र
  रोटरी क्लब की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी वाराणसी । रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी के सत्र 2026-27 के नवगठित पदाधिकारियों का अधिष्ठापन समारोह रविवार को नदेसर स्थित एक होटल में हुआ। जिसमें नीलू मिश्रा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। नवीन सेठ को सचिव व आदित्य दुबे को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. नितिन रमेश गोकर्ण ने रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना की और जनहित के प्रकल्पों को और व्यापक बनाने पर जोर दिया । विशिष्ट अतिथि रोटेरियन मंकेश्वर नाथ पांडेय ने जरूरतमंदों तक सेवा कार्य पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह में ‘रोटरी के रत्न’ और ‘रोटरी स्वर्ण कलम मीडिया सम्मान’ भी प्रदान किया गया। समारोह में डॉ. अजीत सहगल, मनीष खत्री, डॉ. नीलम ओहरी, अशरफ अली, राजन यादव और मुदीद अग्रवाल सहित क्लब के पदाधिकारी, सदस्य एवं अतिथि मौजूद रहे। आयोजन की व्यवस्थाओं में राजन यादव और मुदीद अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा देने और समाज के विभिन्न वर्गों तक जनहित की गतिविधियां पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अ...

वाराणसी: डीएम व पुलिस आयुक्त ने काशी विश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चित्र
  वाराणसी/ जन जन की आवाज न्यूज़ 24 विजय कुमार *जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त ने काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षण*   वाराणसी । श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं/कावड़ियों को काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन, जलाभिषेक और सुचारू आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध, नीची बाग सहित मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण/भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रावण मास के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं से मंदिर की व्यवस्था, कहाँ से आए हैं, कितने देर से खड़े हैं, कोई समस्या तो नहीं, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी के सुखद भविष्य की महादेव से कामना की। *श्रद्धालुओं से उनका कुशलक्षेम पूछा और सभी के सुखद भविष्य की कामना की*     अधिकारीद्वय ने मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन पूजन कर सभी के सुखद जीवन की मंगल कामना की।इसके अलावा कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा ...