संदेश

Local News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं
| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

चित्र
पीड़ित परिवार से मिले भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा कन्नौज/हसेरन। हसेरन क्षेत्र के ग्राम राजपुर में 7 सितंबर 2026 को पंचायत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक बीपी सिंह कठेरिया की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बीपी सिंह की हत्या षड्यंत्र के तहत कर शव को पंचायत घर में फांसी पर लटकाया गया। मामले में सौरिख थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना में शामिल आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। परिवार ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार करीब दोपहर 2 बजे भारतीय जनता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी कठेरिया (ऋषिराज सिंह) पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है तथा न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा । परिज...
चित्र
 * चिचोली की सड़कों पर यूथ कांग्रेस ने लगाए धान के रोपे, अनोखे अंदाज में जताया विरोध* सुरेन्द्र बावने बैतूल  जन जन की आवाज न्यूज़ 24 चिचोली । नगर की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी एवं ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की गड्ढों से पटी सड़कों पर धान के रोपे लगाकर विरोध जताया। चिचोली नगर में भारी आवागमन के बीच खराब सड़कों के कारण आम जनता को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र भलावी का आरोप है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनी सड़कें भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं और बारिश में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई है और नगर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं बचा, जहां सड़क व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। पूरे शहर में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिनसे वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रूपेश आर्य और हर्ष भुसारी ने सड़क की बदहाली पर तंज क...
चित्र
  देवरिया: जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया। जिला कारागार का आज पुलिस अधीक्षक देवरिया के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कारागार में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 संपादक: अखिलेश दुबे | हेड ऑफिस: देवरिया, उत्तर प्रदेश

देवरिया: पुलिया के पास बेहोशी की हालत में मिली आठवीं की छात्रा, मचा हड़कंप

चित्र
  देवरिया: पुलिया के पास अचेत मिली कक्षा 8 की छात्रा, पुलिस जांच में जुटी मदनपुर, देवरिया। मदनपुर कस्बे के केवटलिया वार्ड में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिया के समीप कक्षा आठ की छात्रा अचेत अवस्था में मिली। छात्रा को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को संभाला गया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने छात्रा को एक चार पहिया वाहन के आसपास देखे जाने की बात कही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। छात्रा के परिजन फिलहाल मामले को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी देने से बच रहे हैं। बताया गया है कि छात्रा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में आठवीं कक्षा की पढ़ाई करती है और शुक्रवार को भी वह स्कूल गई थी। छात्रा की तबीयत खराब होने की जानकारी भी सामने आई है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्...