वाराणसी: केदार सिंह को टिकट मिलने पर समर्थकों में खुशी की लहर, मिठाई खिलाकर किया अभिनंदन रिपोर्टर: विजय कुमार वाराणसी जन जन की आवाज न्यूज़ 24 वाराणसी । पार्टी की ओर से केदार सिंह को टिकट मिलने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और केदार सिंह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केदार सिंह को टिकट मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह (बॉबी), आशुतोष प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर खुशी मनाई और आगामी चुनाव को लेकर उत्साह व्यक्त किया। समर्थकों ने कहा कि केदार सिंह को टिकट मिलने से क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। इस दौरान मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।