फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत, 1,000 परिवारों को बांटी गई राहत सामग्री फर्रुखाबाद । जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से राहत अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज 1,000 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। वहीं, बाढ़ के कारण आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही आपदा मोचक निधि से राहत राशि का भी वितरण किया गया, ताकि प्रभावित परिवारों को इस मुश्किल समय में आर्थिक सहारा मिल सके। इस अवसर पर कहा गया कि आपदा की इस कठिन घड़ी में डबल इंजन सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सरकार और प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक आवश्यक राहत और सहायता समय पर पहुंचाई जाए। प्रशासन की ओर से भी राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई। जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 | फर्रुखाबा