प्रियांशुराज यादव के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी होगी मजबूत: रणवीर यादव
देवरिया में समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताई खुशी, नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दी बधाई
देवरिया, 13 अक्टूबर 2026। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रियांशुराज यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की और उन्हें बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रियांशुराज यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से जनपद के समाजवादी कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन प्रियांशुराज यादव के सांगठनिक अनुभव, सक्रियता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।
रणवीर यादव ने विश्वास जताया कि प्रियांशुराज यादव को मिली इस नई जिम्मेदारी से समाजवादी युवजन सभा के संगठन को मजबूती मिलेगी और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से जनपद में समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।
इस अवसर पर शिवनाथ यादव, नितेश यादव, अभयशंकर, मंटू यादव, जीतेन्द्र, शिवानंद, इमरान लारी, रामबृक्ष राजभर, वसिष्ठ यादव, शाकिर अली, अनिल, पवन मिश्रा, सन्नी प्रभात, सुनील, मनीष सैथवार, अविनाश सिंह, अब्दुल्लाह शेख, जयराम यादव, रामविश्वास, विकास और हजरत अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
रिपोर्टर इरफान अहमद मंसूरी, देवरिया


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें