| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 यातायात माह नवम्बर–2026: रामपुर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक 🚦

“सुरक्षित सफर, सुरक्षित जीवन” के संदेश के साथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रामपुर। यातायात माह नवम्बर–2026 के अवसर पर रामपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 4 नवम्बर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रामपुर में यातायात पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


श्रीमान पुलिस अधीक्षक रामपुर के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों एवं अध्यापकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में यातायात नियमों का पालन अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी लोगों से वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई।


यातायात माह के अंतर्गत रामपुर पुलिस द्वारा जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रामपुर पुलिस का संदेश है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

“सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें—रामपुर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

📍 जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 | रामपुर

✍️ क्राइम रिपोर्टर जांबाज की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज