विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में शोक सभा आयोजित, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा गया मौन
विजय कुमार की रिपोर्ट | जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद के इंग्लिशिया लाइन स्थित ध्यान योग जागरण केंद्र कार्यालय परिसर में कार्यालय प्रमुख भूपेंद्र सिंह की माता जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं योग प्रशिक्षकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा के दौरान पूरे कार्यालय परिसर में शोक और संवेदना का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने भूपेंद्र सिंह एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल बनाए रखने की कामना की।
कार्यक्रम में योग शिक्षक एवं प्रशिक्षक शिवनारायण के साथ योग प्रशिक्षु पूनम, खुशबू एवं इंदु देवी उपस्थित रहीं। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के सह प्रमुख अजीत, उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता सियाराम तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता संचय रस्तोगी, रामेंद्र पांडेय, दिनेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत माता जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
रिपोर्ट: विजय कुमार
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें