| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

बच्ची को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, पति-पत्नी समेत मासूम बच्चा घायल

सीतापुर। भाई दूज के अवसर पर सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कनकारी गांव के पास अचानक सड़क पर आई एक बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तंबौर थाना क्षेत्र के चांदीखेड़ा निवासी राजू विश्वकर्मा पुत्र हरिशंकर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ भाई दूज के मौके पर बाइक से अपनी ससुराल बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान कनकारी गांव के पास अचानक एक बच्ची सड़क पर आ गई।

बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलते हुए काफी दूर तक चली गई। हादसे में राजू विश्वकर्मा, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तंबौर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, घायल बच्चे का उपचार सीएचसी तंबौर में जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि सड़क पर आई बच्ची को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा होने से टल गया।

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 
संवाददाता: सुनील सिंह | ब्यूरो चीफ, सीतापुर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज