| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न

बैतूल। भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को कृषि उपज मंडी बडोरा में आयोजित की गई। बैठक में जिले के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से गन्ने के वर्तमान मूल्य को लेकर किसान प्रतिनिधियों ने चिंता जताई और गन्ने का समर्थन मूल्य कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई।


भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष मनोज नावंगे ने बताया कि जिले में गन्ने की कटाई का समय शुरू हो चुका है। वर्तमान में स्थानीय शुगर मिलों द्वारा किसानों को लगभग 430 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। संघ का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों और खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए यह मूल्य किसानों के लिए पर्याप्त नहीं है।

बैठक में तहसील अध्यक्ष नकुल भुसारे ने कहा कि गन्ना उत्पादन में किसानों को बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और परिवहन सहित कई प्रकार के खर्चों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मौजूदा मूल्य पर किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे बैतूल जिले में गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सके।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना आवश्यक है। बैठक में यह भी कहा गया कि यदि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और गन्ने का उचित मूल्य निर्धारित नहीं हुआ, तो भारतीय किसान संघ किसानों के हित में आगे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं, कृषि लागत में हो रही वृद्धि तथा गन्ना उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसानों की आवाज को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संभागीय उपाध्यक्ष अशोक मल्लैया, कार्यालय मंत्री नकुल सिंह चंदेल, जिला गन्ना प्रमुख केशोराव साकरे, आमला तहसील अध्यक्ष संतोष यादव, चिचोली तहसील अध्यक्ष संतोष यादव, नगर समिति अध्यक्ष संतोष पाल, नरेन्द्र गोठी, अमरनाथ चौधरी, प्रकाश गाडगे और ओमकार साहू सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

भारतीय किसान संघ ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा और गन्ना उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा।

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल
जन जन की आवाज न्यूज 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज