| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मना अक्षयवट हनुमान का जन्मोत्सव

बाबा को चढ़ाया गया 51 किलो लड्डू का भोग, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु**


वाराणसी।काशी स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विराजमान अक्षयवट हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजन, अभिषेक, शृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया गया।

शनिवार की मध्यरात्रि नरक चतुर्दशी एवं अमावस्या के संधिकाल में बजरंगबली का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। हनुमान जी को पंचामृत स्नान कराने के बाद तेल एवं सिंदूर का लेपन किया गया तथा नवीन वस्त्र धारण कराए गए।


इसके बाद बेला, तुलसी, गेंदा और कुंड सहित विभिन्न सुगंधित पुष्पों से बाबा का भव्य शृंगार किया गया। बाबा को 51 किलो लड्डू के साथ विभिन्न प्रकार के मिष्ठान एवं फलों का भोग अर्पित किया गया।

रविवार की भोर में महंत रमेश गिरी ने शृंगार के उपरांत बाबा की महाआरती की। इसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए गए। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान सतीश गिरी एवं अंकित मिश्रा ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। आयोजन में महंत बच्चा पाठक, महंत नील कुमार मिश्रा, राजू पाठक, वेद, अभय एवं कान्हा का विशेष सहयोग रहा।

संवाददाता: विजय कुमार

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24

*निष्पक्ष पत्रकारिता, जन-जन की आवाज*


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज