| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202


पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि, योगदान को किया याद

लखनऊ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनुराधा मोना मिश्रा, सांसद तनुज पुनिया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, एससी-एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीष सहगल तथा वरिष्ठ नेता सुरेश भारती सहित अन्य नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित नेहरू के जीवन, उनके विचारों और देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि शिक्षा, विज्ञान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।


कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


🎤 ब्यूरो चीफ: सचिन तनेजा
📰 जन-जन की आवाज न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज