| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

 पुलिस चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक गंभीर घायल

सीतापुर। जिले में शुक्रवार रात पुलिस चौकी के पास हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। नैपालापुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर कथित तौर पर चार राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, पक्काबाग निवासी अब्दुल मोईन अपने भाई के साथ कार से नैपालापुर स्थित एक अस्पताल में दवा लेने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान खैराबाद निवासी सद्दाम और उसके एक साथी ने मोईन को घेरकर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब तीन महीने पहले मारपीट हुई थी। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गईं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता: सुनील सिंह
ब्यूरो चीफ, सीतापुर
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज