| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

कोयले से लदे ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही थी करोड़ों की अफीम, पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सीतापुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कोयले से लदे एक टाटा ट्रक के केबिन में बने गुप्त स्थान से 6 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस कार्रवाई में पंजाब निवासी एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।


हाईवे पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 4 बजे लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर जमैय्यतपुर मोड़ के पास पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने संदिग्ध कोयले से लदे टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में बनाए गए गुप्त स्थान से 6 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये कीमत

पुलिस के मुताबिक, बरामद अफीम की स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई गई है।

मौके से पुलिस ने पंजाब के मोहाली निवासी 46 वर्षीय गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बिहार के गया जिले से अफीम लाकर पंजाब पहुंचाने की बात स्वीकार की है।

मोबाइल, नकदी और ट्रक के दस्तावेज बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो स्मार्टफोन, 2,300 रुपये नकद और ट्रक से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

इस मामले में थाना खैराबाद में NDPS एक्ट की धारा 8/18/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

सीतापुर पुलिस और ANTF की इस संयुक्त कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। कोयले की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी का यह मामला सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और संयुक्त कार्रवाई को दर्शाता है।


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रिपोर्टर: सुनील सिंह

ब्यूरो चीफ, सीतापुर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज