| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत का 7वां स्थापना दिवस एवं विशाल पत्रकार सम्मेलन 20 दिसंबर को सतना के मलगांव में

सतना। राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत का ऐतिहासिक विशाल पत्रकार सम्मेलन एवं संगठन का 7वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 20 दिसंबर को मध्यप्रदेश के सतना जिले के ग्राम मलगांव में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

*भागवत द्विवेदी राष्ट्रीय संगठन प्रभारी*

इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत के सतना जिला अध्यक्ष अतुल गौतम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को लेकर पूर्व में भी दो बार घोषणा की जा चुकी है।

जिला अध्यक्ष अतुल गौतम ने कहा कि समय की अधिक व्यस्तता के कारण कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन स्वयं कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में संगठन एवं सतना जिला कमेटी की ओर से कार्यक्रम के आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी, सहमति एवं सहयोग भागवत द्विवेदी को प्रदान किया गया है।

*ऋषिकेश त्रिपाठी मप्र अध्यक्ष*

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं संगठन के सदस्यों के सहयोग से यह पत्रकार सम्मेलन और स्थापना दिवस समारोह सफल एवं यादगार बनेगा। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों तथा संगठन की भावी योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मुख्य कार्यकारी संयोजक:
अतुल गौतम, जिला अध्यक्ष, सतना (मध्यप्रदेश)

*मुख्य आयोजक अतुल गौतम जिला अध्यक्ष सतना*



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज