| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारें, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर दें विशेष ध्यान: जिलाधिकारी

देवरिया | जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।


बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने आरबीएसके टीमों द्वारा किए जा रहे कार्यों का सत्यापन कराने तथा उनके भ्रमण एवं कार्यों का रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। आभा आईडी बनाने की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए थाना दिवस एवं तहसील दिवस में विशेष कैंप आयोजित करने को कहा। साथ ही बीओसीडब्ल्यू (BOCW) के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी दूर करने और सभी स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा एवं एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित फॉलोअप कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अखिलेश कुमार दुबे
लोकेशन: देवरिया
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज