| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

  बैतूल में ओमनी वैन चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; चोरी की गाड़ी बरामद

संवाददाता: अकरम खान पटेल ब्यूरो चीफ बैतूल, मध्य प्रदेश

जन जन की आवाज न्यूज 24 

निष्पक्ष खबर, निर्भीक आवाज


बैतूल (मध्य प्रदेश)। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बैतूल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने ओमनी वैन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 भी बरामद कर ली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 नवंबर 2026 को फरियादी ज्ञानदेव राणे पिता शंकर राव राणे, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, सारणी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ओमनी वैन को टिकारी स्थित गुणवंत बाबा मंदिर के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।


फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 971/2026, धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मनीष उर्फ यश पिता बंडु पारखे, उम्र 26 वर्ष, निवासी कृष्णपुरा वार्ड, टिकारी, बैतूल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने ओमनी वैन चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई ओमनी वैन क्रमांक MP48D0493 बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, आरक्षक नितिन चौहान, अनिल बेलवशी, अमर उईके, उज्जवल दुबे, भूपेन्द्र राजपूत, चौकी बोडकी तथा मोहनलाल गुप्ता एवं प्रधान आरक्षक विकास की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों एवं कीमती संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर खड़े करें तथा किसी भी प्रकार की चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें।

संवाददाता: अकरम खान पटेल ब्यूरो चीफ बैतूल, मध्य प्रदेश

जन जन की आवाज न्यूज 24 

निष्पक्ष खबर, निर्भीक आवाज


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज