| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 बेकाबू कार का कहर: तख्त पर बैठे लोगों को रौंदते हुए बिजली के पोल से टकराई कार, एक की मौत, पांच घायल

संवाददाता: सुनील सिंह ब्यूरो चीफ, सीतापुर

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

सीतापुर जनपद के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के इंदौरा में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अशोक वाटिका के सामने तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे तख्त पर बैठे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार बिजली का पोल तोड़ते हुए एक घर के बाहर बने छप्पर और गुमटी में जा घुसी।

हादसे में जाहिद उर्फ गुड्डू (40) की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सगाई समारोह में जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रमोद वर्मा अपने परिवार के साथ बाराबंकी के फतेहपुर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान इंदौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया।

कार की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठे कई लोग घायल हुए। कार सवार प्रमोद वर्मा और उनकी मां कलावती को भी चोटें आई हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक जाहिद उर्फ गुड्डू अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। वह साउंड सर्विस का काम करने के साथ खाली समय में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

📍 संवाददाता: सुनील सिंह

ब्यूरो चीफ, सीतापुर

जन जन की आवाज न्यूज़ 24 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज