| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की देता था धमकी, करीब 7 माह से था फरार

ब्यूरो चीफ: अकरम खान पटेल

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 बैतूल, मध्य प्रदेश

बैतूल जिले की मुलताई पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने के मामले में करीब सात माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।


पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को एक महिला ने थाना मुलताई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी रोहित ठाकुर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर उसे परेशान करता था और ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देता था। आरोपी द्वारा महिला के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है।

महिला की शिकायत पर थाना मुलताई में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 290/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को 14 नवंबर 2026 को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सटीक सूचना मिली। इसके बाद थाना मुलताई पुलिस टीम ने गांधी चौक क्षेत्र में घेराबंदी कर रोहित पिता शंकर ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी संतरा मंडी, ताप्ती वार्ड, मुलताई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोनिका पटले, आरक्षक सोनू ठाकुर, प्रिंस अहिरवार, सेवाराम, नरेंद्र कुशवाह, महिला आरक्षक मेघा एवं आरक्षक विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बैतूल ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को परेशान करने, सोशल मीडिया पर बदनाम करने अथवा ब्लैकमेल करने जैसी घटनाओं को गंभीरता से लें और ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बैतूल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

ब्यूरो चीफ: अकरम खान पटेल
स्थान: बैतूल, मध्य प्रदेश
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज