श्रवण कुमार सिंह बने सोनभद्र भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री
सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के भरकना गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, सोनभद्र का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
श्रवण कुमार सिंह ने भाजपा में बूथ अध्यक्ष से अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर की शुरुआत करते हुए शिवद्वार और घोरावल मंडल में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें किसान मोर्चा के जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नवीन दायित्व मिलने के बाद श्रवण कुमार सिंह ने माता कुंडवासिनी एवं बाबा शिवद्वार भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वे किसानों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं तथा धान खरीद, खाद, बीज और किसानों को मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं।
श्रवण कुमार सिंह एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के हितों एवं उनकी समस्याओं को लेकर भी सदैव सक्रिय रहते हैं। उनके पिता स्वर्गीय नोन्हर सिंह मुसहा न्याय पंचायत समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, जिला महामंत्री सुभाष पटेल, प्रवीण त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अभय सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री दुर्गा पाल, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर संतोष वैशवार, शिवद्वार मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, सुनील तिवारी, घोरावल मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, महामंत्री धीरज तिवारी, भगवान दास, दिनेश जी सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर: विजय कुमार
जन जन की आवाज न्यूज 24

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें