राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान पहुँची रामपुर कांग्रेस की टीम, 600 कार्यकर्ताओं के साथ निकाला मार्च
लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल हुए रामपुर के कांग्रेस पदाधिकारी एवं समर्थक
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24 – दिल्ली, रामलीला मैदान
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
दिल्ली/रामपुर, 1 नवंबर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान रामपुर से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लगभग 600 समर्थक दिल्ली पहुँचे। कांग्रेस की टीम ने रैली में भाग लेते हुए राहुल गांधी के साथ मार्च किया और लोकतंत्र, संविधान तथा नागरिकों के मतदान के अधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया।
रैली के दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश के मतदाताओं के साथ धोखा किया गया है और लगभग 13 करोड़ लोगों के मताधिकार को छीनने का असंवैधानिक कार्य हुआ है। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और सजा की मांग की। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि जिन लोगों के कहने पर यह सब किया गया है, उन्हें भी अपने किए की जवाबदेही तय करनी होगी।
रामपुर से 600 कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई भागीदारी
जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर की ओर से आयोजित इस भागीदारी में जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, AICC सचिव संजय कपूर, AICC सदस्य मुतिउर रहमान खान ‘बबलू’, नगर अध्यक्ष बाकर अली खान सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा नोमान मुमताज खान, शरीब अली खान, अरसलान खान, साहिर रज़ा खान, आमिर कुरैशी, ज़की खान, गुरबाश सिंह, राजेश लोधी, शकील मंसूरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दिल्ली पहुँचकर रैली में हिस्सा लिया।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प
रामलीला मैदान में आयोजित इस विशाल रैली में रामपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ रामपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचे और रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की।
रामपुर कांग्रेस की इस भागीदारी को संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है।
जारीकर्ता:
नोमान मुमताज खान
जिला अध्यक्ष, मीडिया
जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
सच्ची खबर, निष्पक्ष खबर, हर आवाज आपकी आवाज।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें