| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 बैतूल: गौवंश तस्करी मामले में 6 माह से फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई


जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 : बैतूल, मध्य प्रदेश

🎤 रिपोर्ट : अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल


बैतूल। जिले में गौवंश तस्करी और गौवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने मई माह में दर्ज गौवंश तस्करी के एक मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


मई माह में वाहन सहित गौवंश किया था जब्त

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गेहूँरास एवं माथनी के बीच सफेद रंग के महिंद्रा छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से गौवंश का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उक्त वाहन को गौवंश सहित जब्त कर लिया था। इस दौरान वाहन में सवार दो आरोपी राजू विश्वकर्मा निवासी सदर बैतूल और शकील कुरैशी निवासी आजाद वार्ड बैतूल मौके से फरार हो गए थे।

पहले एक आरोपी हुआ था गिरफ्तार

मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं 11 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

पुलिस ने पहले आरोपी राजू पिता काशीराम विश्वकर्मा (58 वर्ष), निवासी बैल बाजार, सदर बैतूल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

छह माह से फरार दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

प्रकरण में फरार चल रहे दूसरे आरोपी शकील पिता शेख फकरू कुरैशी, निवासी तिलक वार्ड, बैतूल को पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में जिले में गौवंश तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया एवं प्रधान आरक्षक क्रमांक 94 अभिजीत खलतकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जिले में गौवंश तस्करी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

📢 जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल

ब्यूरो चीफ, बैतूल (मध्य प्रदेश)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज