| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

दीपावली एवं गोवर्धन पूजा पर विधायक मनोज निर्भय सिंह पटेल के निवास पर उमड़ा जनसैलाब

देपालपुर/इंदौर, मध्य प्रदेश। दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज निर्भय सिंह पटेल के निवास पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विधायक को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे।

सुबह से ही विधायक निवास पर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विधायक श्री पटेल को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और त्योहार की रौनक देखने को मिली।


इस अवसर पर विधायक निवास पर आने वाले अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत एवं सत्कार किया गया। लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।


दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित यह मिलन समारोह क्षेत्रवासियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और खुशियां साझा करने का विशेष अवसर बना।

रिपोर्टर – अर्जुन कचनार {कहार}
ब्यूरो चीफ, इंदौर जिला, मध्य प्रदेश
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज