| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202


सीतापुर के तंबौर में भीषण सड़क हादसा, तीन सगे भाई-बहनों की मौत

सीतापुर। जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में कोहरे और धुंध के बीच तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रिहार स्थित गैस एजेंसी के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में मातम पसर गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवपालपुर निवासी यशपाल (22 वर्ष), पूजा (20 वर्ष) और गायत्री (19 वर्ष) बाइक से सीतापुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।


बताया जा रहा है कि इसी बीच लहरपुर की ओर से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली तीनों को कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों भाई-बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही तंबौर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार वाहन चालकों की तलाश करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

एक ही परिवार के तीन बच्चों की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक हादसे ने कोहरे और धुंध के मौसम में सड़क सुरक्षा तथा तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


संवाददाता: सुनील सिंह ब्यूरो चीफ 

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24, सीतापुर 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज