महिला के अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जन जन की आवाज न्यूज़ 24 | बैतूल
बैतूल। महिला संबंधी गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मोहदा पुलिस ने अपहरण एवं दुष्कर्म के एक गंभीर प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैतूल भेज दिया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देश पर महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मोहदा क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर 13 नवंबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैतूल भेज दिया गया।
प्रकरण में शेष आरोपियों के संबंध में जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
👮 सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सरविंद धुर्वे, उप निरीक्षक रघु कोकड़े, प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, प्रधान आरक्षक गायत्री, आरक्षक अनुराग एवं आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही।
📢
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लें और किसी भी पीड़िता को सामाजिक भय या बदनामी के कारण चुप रहने के लिए मजबूर न करें। साथ ही, पीड़िता की पहचान और निजता का सम्मान करने तथा सोशल मीडिया पर ऐसी कोई जानकारी साझा न करने की अपील की गई है, जिससे उसकी पहचान उजागर हो सके।
बैतूल पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा के प्रति पुलिस प्रतिबद्ध है तथा महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल की रिपोर्ट

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें