| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

भैंसदेही के पांच मंदिरों में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24  – बैतूल (मध्य प्रदेश)
रिपोर्ट – अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल

बैतूल। जिले के भैंसदेही कस्बे में पांच अलग-अलग मंदिरों की दान पेटियों से नगदी चोरी किए जाने के मामले का भैंसदेही पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना के निर्देशन में जिले में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री लोकेश कुमार डावर के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 अगस्त 2026 को गांधी वार्ड भैंसदेही निवासी रामकिशोर पिता भीमराव मोहने ने थाना भैंसदेही में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कस्बे के पांच अलग-अलग मंदिरों की दान पेटियों से नगदी चोरी कर ली गई है।

मामले में थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 257/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग एस्कॉर्ट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही संदीप उर्फ दादू धाड़से, निवासी थाना झल्लार, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने भैंसदेही कस्बे के पांच मंदिरों की दान पेटियों से नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई राशि में से 4 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, एएसआई श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक छोटेलाल सहित आरक्षक सोनू काजले, तनवीर खान, सोनू शर्मा, नारायण जाट, सुनील इवनाती, नरेंद्र, सुरजीत जाट एवं सुनील उइके की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना ने नागरिकों से अपनी संपत्ति और वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी चोरी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज