| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

जनता के सवाल, जनप्रतिनिधि से जवाब की मांग

सांसद राकेश राठौर को संयुक्त जनहित ज्ञापन, 13 नवंबर तक जवाब देने का समय

सीतापुर। जनता के सवालों को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं क्रांतिकारी विचारमंच ने सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राकेश राठौर के नाम एक खुला पत्र जारी कर उनसे जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जवाब मांगा है।


संगठनों की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनता ने अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनकर सांसद को संसद तक पहुंचाया है, इसलिए जनता को यह जानने का अधिकार है कि उन्होंने संसद में क्षेत्र की जनता और देशहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कितनी आवाज उठाई है।

खुले पत्र में विशेष रूप से एससी/एसटी और यूजीसी बिल सहित अन्य मुद्दों को उठाते हुए सवाल किया गया है कि इन विषयों पर सांसद ने संसद में जनता का पक्ष क्यों नहीं रखा और इन मुद्दों पर उनकी क्या भूमिका रही है।


13 नवंबर तक जवाब देने का दिया समय

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं क्रांतिकारी विचारमंच की ओर से संयुक्त जनहित ज्ञापन के माध्यम से सांसद से पांच सवालों पर अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की गई है। संगठनों ने सांसद को जवाब देने के लिए 13 नवंबर तक का समय दिया है।

पत्र में कहा गया है कि यदि 13 नवंबर तक सांसद की ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है, तो 14 नवंबर को संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सीतापुर स्थित सांसद के आवास पर पहुंचकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पांचों सवालों पर उनका पक्ष जानने का प्रयास करेंगे।

इनके नेतृत्व में होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, क्रांतिकारी विचारमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह तथा करणी सेना के मिश्रिख विधानसभा प्रभारी ऐश्वर्य प्रताप सिंह लालपुर द्वारा किए जाने की जानकारी दी गई है।

संगठनों ने उम्मीद जताई है कि सांसद जनता के सवालों को गंभीरता से लेते हुए संवाद के लिए समय देंगे और उठाए गए मुद्दों पर अपना पक्ष सार्वजनिक करेंगे।

अब देखना होगा कि सांसद राकेश राठौर की ओर से इस संयुक्त जनहित ज्ञापन पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

संवाददाता: सुनील सिंह
ब्यूरो चीफ – सीतापुर


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज