| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से जनता में आक्रोश, बड़े आंदोलन की चेतावनी

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24 |  : बैतूल, मध्य प्रदेश

रिपोर्ट : अकरम खान पटेल, ब्यूरो चीफ बैतूल

चिचोली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक सप्ताह से बिजली संकट

बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर किसानों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चिरापाटला एवं उसके आसपास के कई गांवों में प्रतिदिन लगभग 6 से 8 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है।


ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से उनकी दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ खेती-किसानी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि दिन में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है और जो बिजली आपूर्ति हो भी रही है, उसमें बार-बार कटौती की जा रही है।

किसानों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणाएं की जाती रही हैं, लेकिन चिचोली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। ग्रामीणों का दावा है कि कई स्थानों पर दिन में केवल सीमित समय के लिए बिजली मिल रही है।

आंदोलन की चेतावनी

लगातार बिजली कटौती से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

अब देखना होगा कि ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी और बिजली संकट को लेकर विद्युत विभाग एवं प्रशासन क्या कदम उठाता है।

✍️ अकरम खान पटेल

ब्यूरो चीफ, बैतूल

जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज