रामपुर में गूँजा ‘जीना इसी का नाम है’ का संदेश, राजयोगिनी उषा दीदी ने दिया खुशहाल जीवन का मंत्र
रामपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रामपुर में ‘जीना इसी का नाम है’ शीर्षक से विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारीं राजयोगिनी उषा दीदी जी ने लोगों को खुशहाल जीवन जीने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में उषा दीदी ने कहा कि पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। जिस प्रकार गाड़ी के दो पहिए मिलकर चलते हैं, उसी प्रकार आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग से ही पारिवारिक जीवन खुशहाल बनता है।
उन्होंने सकारात्मक चिंतन, कर्मों की गुह्य गति, दान की भावना और जीवन में खुशियां बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित लोगों को शांति का अनुभव कराया गया।
इस अवसर पर फाउंडर वक्फ फाउंडेशन एवं सर्व धर्म एकता मंच के अध्यक्ष सैयद अब्दुल्लाह तारीख ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि वे कई वर्षों से संस्था से जुड़े हैं और दीदी द्वारा बताए गए विचारों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, नगर विधायक की धर्मपत्नी गुंजन सक्सेना, सीनियर सिटीजन की फाउंडर प्रेसिडेंट अलका जैन, सनातन धर्म रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सोनी ताऊ, डॉ. अनुराग सिंघल, नीलम सिंघल, डॉ. टी.एन. गुप्ता, ब्रह्माकुमारीज की बरेली क्षेत्र संचालिका राजयोगिनी पार्वती दीदी, बीके पारुल दीदी एवं रामपुर की संचालिका संगीता दीदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दो बहनों ने राजयोगिनी उषा दीदी के स्वागत में मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं शहर के गणमान्य नागरिकों ने शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर दीदी का सम्मान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि जीवन की वास्तविक खुशी केवल सफलता में नहीं, बल्कि स्वयं खुश रहने, दूसरों को खुशी देने और हर परिस्थिति में मन को शांत एवं सकारात्मक बनाए रखने में है।
कार्यक्रम का संदेश:
"स्वयं शांत रहें, स्वयं खुश रहें और अपने श्रेष्ठ विचारों से दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएं।"
आयोजक: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रामपुर।
ॐ शांति।
जन-जन की आवाज न्यूज़ 24
सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें